[ad_1]
{“_id”:”699a0a12cd4495e11f019164″,”slug”:”the-investigation-team-has-not-yet-been-able-to-take-the-side-of-the-family-karnal-news-c-18-knl1018-850922-2026-02-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: अभी तक परिजन का पक्ष नहीं ले पाई जांच टीम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
करनाल। घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर हुए गर्भपात मामले में शनिवार को भी परिजन से पूछताछ नहीं हो पाई। जांच रिपोर्ट मंगलवार को सौंपी जाएगी। इसके बाद दोष तय कर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम जांच में जुटी है। टीम ने अभी तक केंद्र के स्टाफ और डॉक्टरों से बातचीत करके जानकारी ली है। अब परिजन से पूछताछ करके अंतिम कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। जांच टीम अब तक सीएचसी के रिकॉर्ड खंगाल चुकी है। घटना के समय मौजूद नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ भी पूरी हो चुकी है और उनसे ड्यूटी व्यवस्था और मरीज को दी गई सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। शनिवार को प्रस्तावित बयान दर्ज नहीं हो सके, जिन्हें अब सोमवार को लिया जाएगा। सीएमओ डॉ. पूनम चौधरी ने कहा कि परिजनों से पूछताछ के बाद ही घटनाक्रम की पूरी समयरेखा स्पष्ट हो जाएगी और आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
[ad_2]
Karnal News: अभी तक परिजन का पक्ष नहीं ले पाई जांच टीम




