{“_id”:”69adcdcbea45ef61800e27cc”,”slug”:”accused-arrested-with-650-opium-plants-karnal-news-c-18-knl1018-860737-2026-03-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: अफीम के 650 नशीले पौधे सहित आरोपी काबू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:58 AM IST
करनाल। गोंदर गांव में आरोपी संजय के खेत और घर से अफीम के 650 नशीले पौधे बरामद हुए हैं। आरोपी ने नशीला पदार्थ बेचने के लिए ये पौधे उगाए थे। असंध सीआईए के जांच अधिकारी खेम चंद की शिकायत पर निसिंग थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीआईए असंध प्रभारी सुलिंदर सिंह ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक खेमचंद की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोंदर गांव निवासी आरोपी संजय कुमार को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के घर व खेत से 650 अफीम के नशीले पौधे बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 43 किलो 215 ग्राम पाया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: अफीम के 650 नशीले पौधे सहित आरोपी काबू