[ad_1]
सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं को भी नए शैक्षणिक सत्र से पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना के तहत छात्राओं को प्रोटीन मिल्क बार और फोर्टिफाइड फ्लेवर्ड दूध दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने योजना को अप्रैल से लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
पहले मिड-डे मील के तहत यह सुविधा आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिलती थी। अब छात्राओं को साल में कुल 150 दिन पोषणयुक्त आहार दिया जाएगा। इसमें 75 दिन फोर्टिफाइड फ्लेवर्ड दूध और 75 दिन प्रोटीन मिल्क बार वितरित किए जाएंगे। योजना को लागू करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयवार और कक्षावार डिमांड की एक्सेल शीट स्कूलों को भेजी गई है। इसके आधार पर ही छात्राओं की संख्या तय कर आपूर्ति की जाएगी। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डिमांड का सत्यापन कर 16 मार्च तक निदेशालय को भेजें। किसी स्कूल की डिमांड में बदलाव होता है तो उसे शीट में हाईलाइट कर साझा करना होगा।
– नामांकन के आधार पर तैयार हुई डिमांड
डिमांड तैयार करते समय वर्तमान शैक्षणिक सत्र के नामांकन को आधार बनाया गया है। इसमें आठवीं कक्षा के नामांकन को 9वीं की संभावित संख्या माना गया है, जबकि 9वीं और 11वीं कक्षा के नामांकन के आधार पर क्रमशः 10वीं और 12वीं कक्षा की डिमांड तय की गई है।
वर्जन-
बच्चियों के विकास के शिक्षा विभाग की ओर से यह एक बेहतर शुरुआत है। इससे अब केवल छोटे बच्चों को ही नहीं किशोरियों को भी लाभ मिलेगा। -रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
[ad_2]
Karnal News: अप्रैल से कक्षा 9 से 12 की छात्राओं को भी मिलेगा फ्लेवर्ड दूध



