करनाल। अग्रवाल युवा संगठन की ओर से 26वां वैवाहिक अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन 15 मार्च को अग्रसेन भवन सेक्टर-8 में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन सुबह 9 बजे शुरू होगा। संगठन के प्रधान रमेश जिंदल के नेतृत्व में कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का कार्य तेजी से चल रहा है। रमेश जिंदल ने बताया कि उत्तर भारत में यह अपने प्रकार का सबसे पुराना सम्मेलन है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। सम्मेलन के दौरान एक विशेष पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा। अरुण अग्रवाल, आशीष मंगल, प्रवीण गर्ग और भूषण गोयल उपस्थित रहे। ब्यूरो
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन 15 को