[ad_1]
{“_id”:”68e960b9f75febe3f6095b07″,”slug”:”awareness-about-cyber-related-information-karnal-news-c-338-1-kn11006-123980-2025-10-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: साइबर संबंधी सूचनाओं बारे में किया जागरूक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:08 AM IST
करनाल। पुराने बस स्टैंड परिसर में शुक्रवार को जिला पुलिस की थाना साइबर टीम ने रोडवेज कर्मचारियों व आमजन को साइबर संबंधी सूचनाओं के बारे में पेपर व स्टीकर के जरिये जागरूक किया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि यदि कोई नागरिक साइबर का शिकार हो जाता है, तो तुरंत निकटतम थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए या शिकायत राष्ट्रीय पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर या राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में फर्जी लिंक, ऑनलाइन शॉपिंग व वेबसाइट के जरिये ठगी की जा रही है। इससे सभी को सावधान रहना चाहिए। संवाद
[ad_2]
Karnal News: साइबर संबंधी सूचनाओं बारे में किया जागरूक