[ad_1]

इनमें सबसे ज्यादा आठ बार अकेले जम्मू कश्मीर गई है। मालूम हो कि कई ऐसे एशियाई देश हैं जिनमें भारतीय करंसी ज्यादा मजबूत है। इसके विपरीत कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड जैसे पश्चिमी देशों में घूमने जाने के लिए ज्यादा बजट खर्च करना पड़ता है।
इन नौ देशों का किया टूर, पाकिस्तान में 60 से ज्यादा दिन रही
ज्योति ने दुबई, यूएई, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की यात्रा की है। वह पाकिस्तान तीन बार गई थी। 60 से भी ज्यादा दिन उसने पाकिस्तान में गुजारा है। नेपाल, भूटान, थाईलैंड और इंडोनेशिया जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। इसमें से नेपाल और भूटान जाने के लिए तो पासपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं है। दोनों ही भारत के पड़ोसी देश हैं।
भूटान सड़क और हवाई मार्ग दोनों से जुड़ा हुआ है। भूटान की यात्रा करने के लिए भारतीयों के पास या तो पासपोर्ट होना चाहिए, जिसकी वैधता कम से कम 6 महीने की हो। अगर पासपोर्ट नहीं है तो वोटर आईडी से यात्रा की जा सकती है। ज्योति ने गिरफ्तारी से पहले आखिरी टूर इंडोनेशिया के बाली शहर का किया था।
[ad_2]
Jyoti Malhotra: जिन नौ देशों में घूमने गई थी ज्योति…चार में नहीं वीजा की जरूरत, इस शहर में किया था आखिरी टूर