JJP Rally: हरियाणा में जेजेपी की रैली, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ ये बड़े नेता करेंगे शिरकत Latest Haryana News

[ad_1]

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर शुक्रवार को नई अनाज मंडी में मनाए जाने वाले हरियाणा जनचेतना दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव, मुज्जफरनगर से सांसद हरेंद्र मिलक, राजस्थान के शिव (बाड़मेर) विधानसभा से विधायक रविंद्र भाटी व उत्तराखंड के रायपुर हलके से विधायक उमेश शर्मा पहुंचेंगे।

Trending Videos

रैली में कई सामाजिक संस्थाओं, खापों, खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। वीरवार को रैली स्थल का जायजा लेने के लिए जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला दिनभर नई अनाज मंडी में डटे रहे। रैली में व्यवस्थाएं संभालने के लिए जेजेपी की छात्र इकाई इनसो के 500 वॉलियंटर की ड्यूटी लगाई गई है।

 

[ad_2]
JJP Rally: हरियाणा में जेजेपी की रैली, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ ये बड़े नेता करेंगे शिरकत