Jind News: 10 केंद्रों पर 2976 विद्यार्थी देंगे एनएमएमएस की परीक्षा, तैयारियां पूरी haryanacircle.com

[ad_1]

जींद। एनएमएमएस (राष्ट्रीय साधन सह पात्रता छात्रवृत्ति परीक्षा) रविवार को जिले में 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें 2976 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसके लिए तैयारियों को शिक्षा विभाग की तरफ से अंतिम रुप दिया गया है। परीक्षा के उत्तीर्ण करने पर 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे।

नेशनल मींस मेरिट कम स्कालरशिप प्रतियोगिता शिक्षा मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य सरकारी/अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली जरूरतमंद बच्चों का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना है। परीक्षा में जिलास्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिले के कोटे के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी।

एनएमएमएस परीक्षा दो भागों में होगी। पहले भाग में मानसिक योग्यता परीक्षण आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता तर्क, विश्लेषण व संश्लेषण को जांचने के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 90 प्रश्न होंगे जो कि प्रत्येक एक -एक अंक का होगा। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। दूसरा भाग बौद्धिक योग्यता परीक्षण पर होगा। इस भाग में भी 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें विज्ञान के 35 प्रश्न, गणित के 20 प्रश्न और सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

यह रहेंगे परीक्षा केंद्र

बी-1 बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद जंक्शन, शारद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल रोड, मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहतक रोड बाईपास पुल, बी-2 बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद जंक्शन, न्यूज विकास हाई स्कूल रोहतक रोड नजदीक रजबाहा,सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल न्यू हांसी रोड, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक भारत सिनेमा रोड, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहर नजदीक पटियाला चौक, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नई बिल्डिंग नजदीक हिंदू कन्या कालेज, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी बिल्डिंग नजदीक रानी तालाब।

[ad_2]