Jind News: हिंदुओं पर हिंसा को लेकर फूंका बांग्लादेश का पुतला Latest Haryana News

[ad_1]

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा को लेकर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महाराजा अग्रसेन चौक पर प्रदर्शन कर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन की अगुवाई विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रमोद गौत्तम ने की। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Trending Videos

अपने संबोधन में जिला सचिव प्रमोद गौत्तम ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही अमानवीय घटनाओं को लेकर देशभर में रोष है। उन्होंने साफ किया कि हिंदू कभी हिंसक नहीं हो सकता, लेकिन वह कभी अत्याचार व अन्याय भी सहन नहीं करेगा। विभाजन के समय हिंदुओं की संख्या 32 प्रतिशत थी, जो उत्पीड़न और दंगों के कारण बांग्लादेश में घटकर मात्र आठ प्रतिशत रह गई है। इस अवसर पर राजा राम, धर्मबीर सिंह, मनोज आर्य, सुरेंद्र बड़ौद, प्रवीन आर्य, विकास मौजूद रहे।

[ad_2]
Jind News: हिंदुओं पर हिंसा को लेकर फूंका बांग्लादेश का पुतला