Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल आज होने की उम्मीद haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Sun, 22 Feb 2026 12:10 AM IST




जींद। हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल रविवार को होने की उम्मीद है। इसको लेकर रेलवे प्रबंधन ने तैयारी कर ली है। ट्रेन में एक डिब्बे में 30 से 35 पानी के कैन रखे गए हैं। एक कैन दस से 15 लीटर की क्षमता का है। इसके अलावा ट्रेन में कोटिंग और वायरिंग का काम शनिवार को भी जारी रहा। ट्रेन के संचालन को लेकर प्लांट के स्टोरेज टैंक में भरी गैस ट्रेन के इंजन में भरी जाएगी। लखनऊ से आई टीम ट्रेन को तैयार करने में लगी हुई है। ऐसे में अगर ट्रेन का ट्रायल सफल रहता है तो जल्द ही ट्रैक पर दौड़ेगी। संवाद

Trending Videos

[ad_2]