[ad_1]
जींद। हरियाणा कोर कमेटी सैन समाज के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश कटारिया नंबरदार ने कहा कि प्रदेश में दो राज्यसभा सीटों का चुनाव होना है। सैन समाज एक समक्ष समाज के रूप में उभर रहा है। दोनों पार्टियों को बैवकर्ड क्लाश की उपयोगिता को देखते हुए कम से कम एक सीट पर सैन समाज को प्रतिनिधित्व देना चाहिए।
कटारिया ने कहा कि सैन समाज हमेशा देशहित, राष्ट्रनिर्माण, व्यापार, शिक्षा, समाज सेवा जनहित के कार्यों में हमेशा अहम भूमिका निभाता रहा है लेकिन सैन समाज हरियाणा को कही प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। राज्यसभा एक महत्वपूर्ण सदन है और यदि भाजपा, कांग्रेस सैन समाज के सदस्य को अपना प्रत्याशी बना प्रतिनिधत्व देता है तो सैन समाज उस पार्टी का ऋणि होगा और हमेशा उसका सहयोग करेगा।
[ad_2]




