Jind News: सैनी धर्मशाला में रक्तदान शिविर 23 मार्च को haryanacircle.com

[ad_1]


19जेएनडी17: कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए संस्था सदस्य। संवाद।
– फोटो : जैदपुर में गैस लेने के लिए लाइन मेें गैस​ सिलिंडर लगाकर इतजार करते उपभोक्ता।



नरवाना। अनुभवी स्वास्थ्य मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट हरियाणा की ओर से 23 मार्च को सैनी धर्मशाला एलआईसी रोड, नरवाना में 14वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के मुख्य अतिथि ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अजायब सिंह फतेहपुरी होंगे। यह शिविर जिला जींद अध्यक्ष डॉ. सुरेश मलिक की अध्यक्षता में आयोजित होगा। आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. दिलबाग सिंह मोर और उचाना ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. संदीप खरकिया को सौंपी गई है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता रघुबीर जांगड़ा, मंजीत सिंह, जिला फतेहाबाद उपप्रधान महावीर, ब्लॉक नरवाना ट्रस्ट सचिव मेजर सिंह तथा मैट्रो इंस्टीट्यूट के निदेशक सुनील कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद

Trending Videos

[ad_2]