Jind News: सीआरएसयू हॉस्टल में खाने की गुणवत्ता पर विवाद haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Thu, 12 Mar 2026 12:45 AM IST


11जेएनडी19: सीआरएसयू में छात्र हॉस्टल वार्डन डॉ. सुनील रोहिला को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत विद्य



जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में मेस ठेकेदार की मनमानी और खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर छात्रों में रोष है। मेस कमेटी ने हॉस्टल वार्डन डॉ. सुनील रोहिला को ज्ञापन सौंपा। कमेटी ने जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि ठेकेदार के पास न तो पर्याप्त कर्मचारी हैं और न ही वह मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध करा रहा है।

Trending Videos

कमेटी ने नियमों के उल्लंघन पर संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। छात्र नेता सुमित लाठर ने बताया कि खाने की गुणवत्ता खराब होने से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है और कर्मचारियों की कमी के कारण छात्रों को समय पर खाना नहीं मिलता जिससे उनकी कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन बार-बार जुर्माना लगाने की बात तो करता है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। वहीं एक दिन भी खाना न खाने पर छात्रों से 1880 वसूलने के नियम को लेकर छात्रों ने कड़ा विरोध जताया है। कमेटी सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

[ad_2]