Jind News: सीआईए ने अवैध पिस्तोल व कारतूस के साथ पकड़ा युवक Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Sun, 18 Aug 2024 10:51 PM IST


Trending Videos



सफीदों। सीआईए सफीदों की टीम ने एक युवक को अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिंधवी खेड़ा निवासी सोमबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Videos

सीआईए सफीदों की टीम एसआई कमल के नेतृत्व में लाभ सिंह होटल के पास मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक युवक हुडा सेक्टर के खाली पड़े प्लॉट में अवैध पिस्तौल के साथ किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो युवक वहां से जाने लगा। पकड़ कर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 315 बोर की अवैध पिस्तौल और एक कारतूस मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद

[ad_2]
Jind News: सीआईए ने अवैध पिस्तोल व कारतूस के साथ पकड़ा युवक