in

Jind News: सर्द हवा से ठिठुरे लोग, दोपहर बाद निकली धूप haryanacircle.com

Jind News: सर्द हवा से ठिठुरे लोग, दोपहर बाद निकली धूप  haryanacircle.com

[ad_1]


17जेएनडी01-समैण-फरैण रोड पर धुंध के बीच गुजरते वाहन। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

जींद। जिले में सुबह से चली शीतलहर और सर्द हवा के चलते अचानक गलन भरी ठंड बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग ठिठुरे नजर आए। दोपहर बाद धूप तो हुई लेकिन सर्द हवा के चलते धूप की तपन का कोई खास असर नहीं पड़ा।

पहाड़ों की तरफ से चली सर्द हवा से ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सुबह धुंध थी जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके बाद हवा चली तेज चली तो धुंध छंट गई लेकिन सर्द हवा से बढ़ी ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 78 प्रतिशत और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से सोमवार तक मौसम परिवर्तनशील होगा। बादलवाई का मौसम बना रहेगा। वहीं तापमान में आंशिक उतार चढ़ाव भी बना हुआ है। जो फसलों के अनुकूल है। शनिवार को बूंदाबांदी होने के आसान बनेंगे।

बॉक्स

आज भी छाए रहेंगे बादल

आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके कारण अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहेगा। रविवार और सोमवार को भी हल्के बादल छाए रहेेंगे जिससे तापमान में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैंं। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा, जिसके कारण पूरा दिन धूप निकलेगी और इससे अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम नौ डिग्री रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम दस डिग्री रहेगा। वीरवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा।

वर्जन

अगले दो-तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान बढ़ेगा। मौसम में नमी होने से फसलों में बीमारी होने का खतरा बना है। किसान फसलों पर नजर बनाए रखें। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों से संपर्क कर उपचार करें।-डॉ. राजेश कुमार, मौसम विशेषज्ञ, पांडू-पिंडारा।

[ad_2]

Inflation matrix: on the numbers and trends  Politics & News

Inflation matrix: on the numbers and trends  Politics & News

Aralina primed to deliver in R.W.I.T.C Trophy Today Sports News

Aralina primed to deliver in R.W.I.T.C Trophy Today Sports News