{“_id”:”690e47d549751e521005b908″,”slug”:”farmers-came-out-against-the-policies-of-the-government-jind-news-c-199-1-jnd1010-143535-2025-11-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: सरकार की नीतियों के खिलाफ उतरे किसान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:56 AM IST
07जेएनडी25 : धरने पर बैठे किसान व किसान नेता। स्रोत किसान।
नरवाना। नरवाना तहसील कार्यालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चे का धरना शुक्रवार को 1298वें दिन भी जारी रहा। मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां किसान और किसानी को बर्बाद करने वाली हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि अपनी नस्ल और फसल को बचाने के लिए हर गांव में किसान सभा, किसान सभा में हर किसान के नारे को धरातल पर उतारें। किसानों ने संकल्प लिया कि उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं। संवाद