Jind News: शीतला माता मंदिर में हाजिरी लगाकर मांगी मन्नत haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Wed, 11 Mar 2026 12:39 AM IST


10जेएनडी25-पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में लाइन में लगे श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
– फोटो : 1



जींद। उचाना कलां में प्राचीन शिव मंदिर स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी। अल सुबह ही श्रद्धालु परिवार के साथ मंदिर पहुंचाना शुरू हो गए थे। होली के के 7वें दिन श्रद्धालु शीतला माता की पूजा-अर्चना करते हैं। रात को घरों में मीठे चावल बना कर सुबह उससे मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिर के गेट के पास खेल-खिलौनों के स्टॉल भी लगे हुए थे। मंदिर पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी पूजा में न हो इसको लेकर व्यवस्था बनाई गई थी। अल सुबह तीन बजे ही मंदिर परिसर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आने शुरू हो गए थे। संवाद

Trending Videos

[ad_2]