[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:11 AM IST
13जेएनडी41: आग लगने से उठता हुआ धुंआ व मौके पर मौजूद ग्रामीण। संवाद
जुलाना। जींद-रोहतक मार्ग पर शादीपुर गांव के ग्राम सचिवालय में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बुझाया। मंगलवार दोपहर बाद शादीपुर के ग्राम सचिवालय में अज्ञात कारणों से आग लग गई। चौकीदार ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। जुलाना थाना प्रभारी ने बताया कि आगजनी की घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

13जेएनडी41: आग लगने से उठता हुआ धुंआ व मौके पर मौजूद ग्रामीण। संवाद
[ad_2]
Jind News: शादीपुर के ग्राम सचिवालय में लगी आग



