Jind News: विद्यार्थियों को मेहनत के लिए किया प्रेरित haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Sat, 15 Nov 2025 12:52 AM IST


14जेएनडी34: बूढ़ा खेड़ा गांव के स्कूल में बाल दिवस पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों व स



सफीदों। बूढ़ा खेड़ा गांव के सरकारी स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने शिरकत की। उनके पहुंचने पर स्कूल स्टाफ व बच्चों ने गर्म जोशी से स्वागत किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत, नृत्य, कविताओं और नाटक के माध्यम से बाल दिवस का महत्व उजागर किया। बच्चों के उत्साह ने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि बाल दिवस हमें देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बाल-प्रेम की भावना और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]