नरवाना। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा शुक्रवार को जिले में रहेंगी। वह जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी।
नरवाना के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नगर पार्षद आशुतोष शर्मा ने बताया कि सांसद कुमारी सैलजा छह मार्च को दोपहर बाद करीब तीन बजे जींद स्थित डीआरडीए कार्यालय पहुंचेंगी। यहां वह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। आशुतोष शर्मा ने कहा कि सांसद कुमारी सैलजा विशेष रूप से नरवाना विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर भी अधिकारियों से जानकारी लेंगी।