{“_id”:”69879ac6114e52c768079355″,”slug”:”advertising-and-personal-selling-book-released-at-government-college-jind-news-c-199-1-jnd1010-148162-2026-02-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: राजकीय महाविद्यालय में विज्ञापन और व्यक्तिगत बिक्री पुस्तक का विमोचन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:34 AM IST
07जेएनडी04: राजकीय महाविद्यालय में पुस्तक विमोचन करते हुए प्राचार्य और अन्य। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य विषय की पुस्तक विज्ञापन और व्यक्तिगत बिक्री का पुस्तक विमोचन समारोह हुआ। यह पुस्तक बीकॉम छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है। पुस्तक की सह लेखिका डॉ. ज्योति लडवाल हैं।
Trending Videos
प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि शिक्षकों द्वारा लिखी गई अकादमिक पुस्तकें विद्यार्थियों के ज्ञान को समृद्ध करती हैं और उन्हें व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाती हैं। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विज्ञापन और व्यक्तिगत विक्रय के व्यावहारिक पहलुओं को सरल रूप में समझाने में सहायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों के कॅरिअर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर उप-प्राचार्य रणधीर सिंह और आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. सतीश मलिक मौजूद रहे।