Jind News: राजकीय कॉलेज जींद की टीम ने यूटीडी की टीम को चार अंकों से हराया haryanacircle.com

[ad_1]


16जेएनडी03: मैच शुरु होने से पहले अति​थियों के साथ राजकीय कॉलेज जींद व यूटीडी टीम के ​खिलाड़ी।
– फोटो : संवाद

जींद। राजकीय महाविद्यालय के ग्राउंड में वीरवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत दो दिवसीय इंटर कॉलेज सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर प्राचार्य सत्यवान मलिक ने शिरकत की। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय जींद, राजकीय केएम कॉलेज नरवाना, राजकीय कॉलेज जुलाना, सीआर किसान कॉलेज जींद की टीमें भाग ले रही हैं।

Trending Videos

सत्यवान मलिक ने कहा कि कबड्डी हरियाणा की माटी का परंपरागत खेल है। इस खेल को ग्रामीण अंचल में खेला जाता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उनको आगे लाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है तो दिमाग तरोताजा रहता है। उन्होंने कहा कि हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। खेल में हार से सीखने को अधिक मिलता है। जीत से बेशक सीख मिले न मिले, लेकिन हारने वाली टीम को अपनी कमियों को पता चलता है। हार से निराश नहीं हो, बल्कि अपनी कमियों को दूर कर भविष्य में अच्छी तैयारी से खेल की जीत हासिल करें। उन्होंने कहा कि खेलों से भी छात्र आगे बढ़ सकते हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलों का अपना महत्व है। अब छात्रों को चाहिए कि उनकी जिस खेल में रुचि हो वो खेल खेले। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में शारीरिक फिटनेस और अनुशासन को प्रोत्साहित करती हैं। प्रतियोगिता संयोजक रणधीर खटकड़ ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों में टीम भावना और खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर प्रो. कृष्ण श्योकंद, डॉ. सतीश मलिक, सेवानिवृत खेल अधिकारी दलबीर सिंह, मनीराम, डॉ. राजेश श्योकंद, नरेंद्र गोगल, संदीप कोच, विरेंद्र, विक्रम ढांडा मौजूद रहे।

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम

पहला मैच केएम कॉलेज नरवाना और राजकीय कॉलेज जुलाना के बीच हुआ। इसमें जुलाना की टीम ने केएम कॉलेज नरवाना की टीम को 18 अंकों से हराया। जुलाना की टीम ने 30 अंक प्राप्त किए, जबकि केएम कॉलेज नरवाना की टीम ने 12 अंक प्राप्त किए। दूसरा मैच राजकीय कॉलेज जींद व यूटीडी की टीम के बीच हुआ। इसमें राजकीय कॉलेज जींद की टीम ने यूटीडी को चार अंकों से हराया। राजकीय कॉलेज जींद की टीम ने 27 अंक व यूटीडी की टीम ने 23 अंक प्राप्त किए। तीसरा मैच सीआर किसान कॉलेज व राजकीय कॉलेज जुलाना की टीम के बीच हुआ। इसमें जुलाना राजकीय कॉलेज की टीम ने सीआर किसान कॉलेज की टीम को 14 अंकों से हराया। जुलाना की टीम ने 29 व सीआर किसान कॉलेज की टीम ने 15 अंक प्राप्त किए।

[ad_2]