Jind News: युवक का अपहरण और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Fri, 21 Nov 2025 12:03 AM IST


20जेएनडी30-पुलिस गिरफ्त में अपहरण करने के दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस
– फोटो : स्रोत:आयोजक



जींद। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत सीआईए नरवाना ने मारपीट और अपहरण के मामले में दो युवकों टोहाना निवासी अजय और बेलरखा निवासी कमलदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। थाना सदर सफीदों के प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि तीन नवंबर को बुढ़ाखेड़ा निवासी विवेक ने एफआईआर में बताया था कि दो नवंबर को टोहाना निवासी अजय ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया। जब वह घर से बाहर गया तो अजय और एक अन्य युवक स्विफ्ट कार में आए। उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। इसके बाद हथियार दिखाकर धमकी दी कि आवाज निकाली तो गोली मार देंगे। उसको बेलरखा गांव में बने स्टेडियम ले गए, जहां आरोपी अजय ने अपने अन्य तीन दोस्तों को भी बुला लिया। वहां पर उसके जबरदस्ती शराब पिलाई और मारपीट की। उसे नहर के किनारे ले जाकर डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके चार हजार रुपये भी छीन लिए थे। इसके बाद वह आरोपियों के चंगुल से भाग निकला था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया कि विवेक ने आरोपी अजय से विदेश (सिंगापुर) भेजने के लिए दो लाख 50 हजार रुपये लिए थे, जिनमें से एक लाख 10 हजार रुपये उसने वापस लौटा दिए जबकि एक लाख 40 हजार रुपये बकाया थे।

Trending Videos

[ad_2]