{“_id”:”691780ed86413808830b8477″,”slug”:”95-youth-selected-in-mega-employment-fair-jind-news-c-199-1-jnd1010-143877-2025-11-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: मेगा रोजगार मेला में 95 युवाओं का चयन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:50 AM IST
14जेएनडी18 : चयनित अभ्यर्थियों की घोषणा करते हुए कंपनी प्रतिनिधि। स्रोत संस्थान – फोटो : poni news
नरवाना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में शुक्रवार को मेगा रोजगार मेला आयोजित हुआ। सुबह नौ बजे शुरू हुए इस कैंपस ड्राइव में प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों माशू ब्रेक्स लिमिटेड रोहतक व बहादुरगढ़, शिवम ऑटोटेक लिमिटेड रोहतक और एमटी ऑटोकाफ्ट रोहतक ने हिस्सा लिया। इस दौरान 95 युवाओं का चयन विभिन्न तकनीकी पदों पर किया गया। बड़े स्तर पर हुई इस भर्ती को संस्थान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। माशू ब्रेक्स ने 16527 प्रतिमाह आठ घंटे शिफ्ट और 285 दिन उपस्थिति पर 25000 बोनस घोषित किया। शिवम ऑटोटेक ने 19261 से 24168 प्रतिमाह और एमटी ऑटोकाफ्ट ने 18564 से 20384 प्रतिमाह वेतन देने की घोषणा की। इस अवसर पर अनुदेशक सुरेश पूनिया, आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी विनीत और जसबीर मोर मौजूद रहे। संवाद