{“_id”:”6807ef0e50a80ce52a0d4bcc”,”slug”:”8-lakh-337-quintal-wheat-arrived-in-the-market-jind-news-c-199-1-sroh1006-133507-2025-04-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: मंडी में 8 लाख 337 क्विंटल गेहूं की आवक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:03 AM IST
22जेएनडी23-अनाज मंडी में खुले में पड़ी गेहूं की फसल। संवाद
Trending Videos
जुलाना। नई अनाज मंडी में गेहूं की तेजी से आवक हो रही है। अब तक आठ लाख 337 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। मंडी से रोजाना 70 हजार बैग गेहूं का उठान हो रहा है।
Trending Videos
मंडी में वेयर हाउस ने कॉमर्शियल खरीद करते हुए 30 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की है। कॉमर्शियल खरीद में प्रति क्विंटल एक रुपये ज्यादा खरीद की जाती है। ऐसे में किसानों को फायदा होता है लेकिन कॉमर्शियल खरीद में साफ गेहूं ही खरीदा जाता है। मंडी में गेहूं 2425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जा रही है। कॉमर्शियल खरीद में किसान को 2425 रुपये की जगह 2426 रुपये मिलेंगे। ऐसे में किसानों को फायदा होगा।
वहीं खरीद एजेंसी के अनुसार लगभग 60 हजार क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में किसानों को 60 हजार रुपये का फायदा होगा। मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी पुख्ता इंतजाम प्रशासन की ओर से किए गए हैं। मंडी में खाद्य व आपूर्ति विभाग की एजेंसी और हरियाणा वेयर हाउस एजेंसी खरीद कर रही हैं।