[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:14 AM IST
07जेएनडी34 : रिटर्निंग अधिकारी मनीष फोगाट को नामांकन सौंपते पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य। संवाद
सफीदों। पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने शनिवार को भाजपा के सभी पदों से त्यागपत्र देकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सफीदों विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने रोड शो निकाला और पुरानी अनाज मंडी में जनसभा की।
भाजपा से इस्तीफा देने की घोषणा कर लोगों से पूछा कि वह चुनाव लड़े या नहीं। लोगों ने हाथ उठाकर लड़ने का समर्थन किया। बच्चन सिंह आर्य ने कहा कि जनता ने उनको टिकट दे दिया है। अब उन्हें किसी टिकट की जरूरत नहीं है। सफीदों की जनता फिर 2005 का इतिहास दोहराएगी। यह लड़ाई केवल विधायक बनने तक नहीं है, बल्कि सीएम और डिप्टी सीएम की है।

07जेएनडी34 : रिटर्निंग अधिकारी मनीष फोगाट को नामांकन सौंपते पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य। संवाद
[ad_2]


