Jind News: बच्चों के संख्या ज्ञान की मजबूत के लिए निपुण हरियाणा मिशन 13 से होगा शुरू haryanacircle.com

[ad_1]

जींद। हरियाणा मिशन के अंतर्गत बालवाटिका-तीन से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षा तत्परता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम 13 अप्रैल से 23 मई तक जिले के सरकारी स्कूलों में संचालित किया जाएगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को मजबूत करना है ताकि उनकी सीखने की नींव सुदृढ़ हो सके। निदेशालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार कार्यक्रम के दौरान कक्षा में गतिविधि-आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। बच्चों को खेल, संवाद और अनुभव के माध्यम से पढ़ाया जाएगा जिससे उनकी कक्षा में भागीदारी बढ़े और सीखने के परिणाम बेहतर हों।

बालवाटिका-तीन और कक्षा एक में बच्चों को स्कूल के वातावरण से परिचित कराने, आत्मविश्वास बढ़ाने और समूह में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। कक्षा दो से पांच तक हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों में कक्षावार दक्षताओं को निर्धारित किया गया है। हिंदी में पढ़ने-लिखने और अभिव्यक्ति कौशल, गणित में संख्या ज्ञान, जोड़-घटाव, गुणा-भाग, मापन और आंकड़ों की समझ तथा अंग्रेजी में ध्वन्यात्मकता, वाक्य निर्माण, व्याकरण और लेखन कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम के संचालन के लिए विभाग ने सीआरपी मॉड्यूल तैयार किया है जिसमें मुख्य निर्देश, सप्ताहवार शिक्षण योजना और गतिविधियों की सूची शामिल है। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शिक्षण को रोचक और आनंददायक बनाने के लिए टीएलएम का उपयोग करें। विद्यार्थियों की प्रगति का मूल्यांकन कक्षा में प्रशिक्षण के लिए कौशल पासबुक के माध्यम से प्रत्येक दो सप्ताह में किया जाएगा।

स्कूलों की निगरानी के लिए मेंटर्स द्वारा विजिट, स्थान आकलन और ब्लॉक स्तर की समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जाएगा। निदेशालय ने बताया कि मई में कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों का अंतिम परीक्षण लिया जाएगा, जिससे उनकी सीखने की प्रगति का आकलन किया जा सके। इसके आधार पर आगे की शैक्षणिक रणनीति तय की जाएगी।

वर्जन

सरकारी स्कूलों में 13 अप्रैल से 23 मई तक निपुण हरियाणा मिशन के तहत कक्षा तत्परता कार्यक्रम चलेगा। बालवाटिका-तीन से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान मजबूत करने के लिए खेल व गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा। प्रगति जांचने हेतु कौशल पासबुक और मेंटर्स द्वारा निगरानी की व्यवस्था रहेगी।-राजेश वशिष्ठ जिला समन्वयक एफएलएन,जींद।

[ad_2]