Jind News: बच्चे के साथ कुकर्म कर बनाई अश्लील वीडियो haryanacircle.com

[ad_1]

जींद। सदर थाना सफीदों इलाके में एक बच्चे के साथ कुकर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ कुकर्म एफआईआर दर्ज कर ली है।

Trending Videos

सदर थाना सफीदों इलाके के एक व्यक्ति ने एफआईआर में बताया कि करीब एक महीने पहले पड़ोसी रूद्र तथा कीमत उसके 11 वर्षीय बेटे को बुलाकर अपने घर ले गए। जहां पर रूद्र ने बेटे के साथ कुकर्म किया और कीमत ने अश्लील वीडियो बना ली। लगभग एक माह बाद पता चला। पुलिस ने रूद्र और कीमत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

[ad_2]