Jind News: फैक्टरी में लगी आग से झुलसे लोगों का डीसी-एसपी ने जाना हालचाल haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Wed, 11 Mar 2026 12:48 AM IST


10जेएनडी10-पीजीआई रोहतक में घायलों का हालचाल जानते डीसी और एसपी। स्रोत पुलिस



जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा और एसपी कुलदीप सिंह ने मंगलवार को पीजीआई रोहतक में सफीदों में एक फैक्टरी में लगी आग से झुलसे लोगों का हालचाल जाना।

Trending Videos

सात मार्च को थाना शहर सफीदों की फैक्टरी में आग लग गई थी। इसमें अब तक नौ महिलाओं की मौत हो चुकी है और छह अन्य झुलस गए थे। इनको विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया गया था। मंगलवार को डीसी और एसपी ने पीजीआई रोहतक में पीड़ितों के बारे जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से झुलसे लोगों के उपचार के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिवारों से प्रशासन कि ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि दिवंगत आत्माओं की शांति और झुलसे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

[ad_2]