Jind News: फुल ड्रेस रिहर्सल में झलकी देशभक्ति Latest Haryana News

[ad_1]


13जेएनडी10: एकलव्य स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक

जींद। स्वतंत्रता दिवस को लेकर मंगलवार को एकलव्य स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। डीसी व एसपी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न परेड की टुकड़ियों के प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का फाइनल अवलोकन किया।

Trending Videos

डीसी ने कहा कि जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जिले के स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों, आपातकालीन पीड़ित व हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड का नेतृत्व डीएसपी गीतिका जाखड़ करेंगी। फाइनल रिहर्सल में जिला पुलिस महिला की टुकड़ी, जिला पुलिस की टुकड़ी, होम गार्ड की टुकडी, एनसीसी राजकीय पीजी काॅलेज पुरुष वर्ग, एनसीसी राजकीय पीजी काॅलेज महिला वर्ग, एनसीसी जूनियर जवाहर नवोदय विद्यालय खुंगा कोठी, भारत स्काउट गाइड, भारत स्काउट गाइड प्रजातंत्र के प्रहरी (महिला) जाट स्कूल, भारत स्काउट गाइड (महिला) जवाहर नवोदय विद्यालय, हिंदुस्तान स्काउट गाइड, कब-बुलबुल डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैंड के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने मास पीटी एवं डंबल की भी प्रस्तुति दी। 7 स्कूलों की टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एसडीएम राकेश सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलोचना कुंडू, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी मौजूद रहे।

[ad_2]
Jind News: फुल ड्रेस रिहर्सल में झलकी देशभक्ति