{“_id”:”69b06e5150eeaa876c010ac8″,”slug”:”the-son-of-a-fast-food-vendor-topped-the-district-jind-news-c-199-1-sroh1006-149682-2026-03-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: फास्ट फूड बेचने वाले के बेटे ने जिले में किया टॉप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:47 AM IST
10जेएनडी14-अनमोल के जिले में टॉप करने पर मिठाई खिलाते हुए इंस्टीच्यूट प्रबंधन सदस्य। स्रोत परि
जींद। फास्ट फूड ठेला लगाने वाले के बेटे अनमोल ने सीए में जिलेभर में टॉप किया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की तरफ से आठ मार्च को सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था।
Trending Videos
अनमोल ने परीक्षा में 281 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। अनमोल साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पिता शहर में फास्ट फूड बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अनमोल ने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत को दिया है। पिता गोरखनाथ जाधव ने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की। वहीं एक इंस्टीच्यूट के शिक्षकों ने भी अनमोल की मेहनत और अनुशासन की सराहना की है। संवाद