in

Jind News: पुलिस पर हमला करने का आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार haryanacircle.com

Jind News: पुलिस पर हमला करने का आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार  haryanacircle.com

[ad_1]


23जेएनडी11-पुलिस गिरफ्त में जानलेवा हमला करने का आरोपी। स्रोत पुलिस

जींद। पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वह दो साल से फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान पिपलथा निवासी विक्रम के तौर पर हुई है।

Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि 2 मई 2022 को सीआईए स्टाफ की टीम इंचार्ज सुखदेव सिंह के साथ बस अड्डा गांव उझाना पर मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि चार लोग एक संदिग्ध बैग लिए हुए हैं। सभी पिपलथा गांव निवासी राजेंद्र के घर में शरण लिए हुए हैं। उन्हें पूरा यकीन है कि ये व्यक्ति किसी बड़ी लूट और डकैती को अंजाम देकर आए हैं। संदिग्धों की जानकारी मिलने पर टीम ने कढ़ा थाना प्रभारी को सूचित कर टीम के साथ मौके पर बुलाया। उसी समय गांव पिपलथा से 30-35 महिला और पुरुष अचानक वहां आ गए और ऊंची आवाज में चिल्लाकर पुलिस को सबक सिखाने की धमकी देने लगे। सभी के पास लाठी, डंडे, ईंट और पत्थर थे। उन्होंने आते ही पुलिस कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। कुछ लोगों ने छत से जान मारने की नीयत से सीधे फायर भी किए। इस हमले में पुलिस के कई कर्मचारियों को गंभीर चोट आई थी। आरोपियों की चलाई गई गोली पुलिस की गाड़ी के बोनट पर लगी। अन्य फायर से पुलिस ने खुद को बचा लिया। पुलिस पार्टी ने भी जान व माल की सुरक्षा करते हुए जवाबी हवाई फायर किए थे। इस संबंध में थाना गढ़ी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

पुलिस इस मामले में अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पिपलथा निवासी आरोपी विक्रम को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। -सुखदेव सिंह, सीआईए इंचार्ज, नरवाना।

23जेएनडी11-पुलिस गिरफ्त में जानलेवा हमला करने का आरोपी। स्रोत पुलिस

23जेएनडी11-पुलिस गिरफ्त में जानलेवा हमला करने का आरोपी। स्रोत पुलिस

[ad_2]

Smith hits maiden test century to put England in command of first Test against Sri Lanka Today Sports News

Smith hits maiden test century to put England in command of first Test against Sri Lanka Today Sports News

Gurugram News: मुख्यमंत्री के खिलाफ पर्चा चिपकाने वाले तीन युवक दिल्ली से गिरफ्तार  Latest Haryana News

Gurugram News: मुख्यमंत्री के खिलाफ पर्चा चिपकाने वाले तीन युवक दिल्ली से गिरफ्तार Latest Haryana News