{“_id”:”69a9cf8d603c5a160d0e5ca6″,”slug”:”adc-gave-instructions-to-resolve-the-complaints-jind-news-c-199-1-sroh1006-149428-2026-03-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: पुलिस ने मादक पदार्थ के तीन तस्करों को किया गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:16 AM IST
05जेएनडी04-पुलिस गिरफ्त में हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। थाना शहर पुलिस नरवाना ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 36.82 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। शहर थाना नरवाना प्रभारी ने बताया कि टीम तीन मार्च को चमेला कॉलोनी नरवाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि सफेद रंग की कार में तीन युवक चमेला कॉलोनी से मादक पदार्थ खरीद कर हिसार रोड की तरफ से ठंडी सड़क की ओर आ रहे हैं। टीम ने ठंडी सड़क पर नाकेबंदी कर दी। इसी बीच संदिग्ध कार को रोक कर युवकों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में युवकों की पहचान तोलावाल संगरूर (पंजाब) निवासी कुलबीर, सतगुर सिंह तथा जगतार सिंह हुई। तलाशी में सतगुर सिंह की पैंट की जेब से हेरोइन मिली। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद