{“_id”:”682a244e1cf28d3fe605ba51″,”slug”:”a-young-man-died-after-being-crushed-under-a-tractor-due-to-a-collision-with-a-pickup-jind-news-c-199-1-sroh1006-134907-2025-05-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर के नीचे दबा युवक, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
18जेएनडी08-मृतक कुलदीप।
जींद। उचाना क्षेत्र के गांव घोघड़ियां के पास पिकअप की टक्कर से एक युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त घोघड़ियां निवासी 30 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
घोघड़ियां निवासी कुलदीप उर्फ खड्डू शनिवार रात ट्रैक्टर लेकर खेत में जा रहा था। नगूरां की ओर जाने वाले रोड पर पीछे से आ रही एक पिकअप ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में पलट गया और कुलदीप ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने कुलदीप को नागरिक अस्पताल उचाना पहुंचाया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कुलदीप अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। मृतक कुलदीप के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।