Jind News: पानी निकासी के लिए बने नालों की नहीं हो रही सफाई haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Fri, 09 May 2025 02:07 AM IST


08जेएनडी19-उपमंडल कार्यालय के पास गंदे नाले में भरा गंदा पानी। संवाद
– फोटो : पंचकूला ​स्थित हरियाणा राज्य फार्मेसी काैंसिल के कार्यालय में परेशान आवेदक। अमर उजाला


loader

Trending Videos



उचाना। उपमंडल कार्यालय के सामने बने गंदे पानी की निकासी को लेकर नालों की सफाई नहीं होने से आने-जाने वाले राहगीरों, दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालों की सफाई नहीं होने के चलते गंदा पानी से आने वाली बदबू से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।

Trending Videos

नियमित रूप से सफाई करने की मांग काफी समय से करते आ रहे हैं। बारिश के मौसम में तो नालों से पानी ओवरफ्लो होकर सर्विस रोड पर भर जाता है। सोनू, राजू और विक्रम ने कहा कि हाईवे के साथ गंदे पानी की निकासी को लेकर नाले बनाए गए हैं। नालों में पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी भर रहता है। गंदे पानी में पनपने वाले मच्छरों के साथ-साथ आने वाली बदबू से राहगीर और दुकानदार परेशान हैं। नालों की नियमित सफाई की मांग कई बार कर चुके हैं।

[ad_2]