Jind News: परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Fri, 06 Mar 2026 12:18 AM IST


05जेएनडी05: किलाजफरगढ़ परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण करते हुए एडीएम हो​शियार सिंह। स्रोत प्रशासन



जींद। एसडीएम होशियार सिंह ने वीरवार को किलाजफरगढ़ में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा कि नकलरहित परीक्षा के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि नहीं होने दी जाएगी और नकलरहित परीक्षा कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र की सीमा में प्रवेश न करे और न बाहर किसी को झुंड बनाकर खड़े होने दिया जाए। संवाद

Trending Videos

[ad_2]