Jind News: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया जींद पहुंचे,स्वागत haryanacircle.com

[ad_1]


19जेएनडी36: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को जींद पहुंचने पर रानी तालाब की तस्वीर देते हुए रजिस्ट्



जींद। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का रविवार को जींद पहुंचने पर जिला प्रशासन ने स्वागत किया। राज्यपाल सड़क मार्ग से गुरुग्राम से जम्मू-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए जींद पहुंचे। वे यहां डिफेंस कॉलोनी स्थित एडीसी टू गवर्नर पंजाब, गौरव मलिक के निवास स्थान पर पधारे। राज्यपाल के आगमन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। जींद पहुंचने पर एसडीएम सत्यवान मलिक ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जिले की ओर से अभिनंदन किया। गौरव मलिक के पिता आजाद सिंह मलिक और माता सुरेंद्र मलिक ने राज्यपाल से स्वागत किया। इस अवसर पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार प्रो. सीमा गुप्ता, डीएसपी ऋषभ सोढ़ी और राजीव राठी और कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


[ad_2]