[ad_1]
{“_id”:”692b3b8ffdd813db1403ed37″,”slug”:”fir-against-farmer-for-burning-paddy-residue-jind-news-c-199-1-sroh1006-144626-2025-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: धान के अवशेष जलाने पर किसान पर एफआईआर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जींद। जुलाना थाना पुलिस ने धान के अवशेष जलाने पर किसान सतबीर के खिलाफ एफआईआर कर ली है। कृषि विभाग ने किसान पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कृषि विभाग की टीम को 22 नवंबर को सूचना मिली थी कि मालवी गांव के खेत में धान के अवशेषों में आग लगी है। सूचना पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि सतबीर ने अपने खेत के आठ कनाल में धान के अवशेषों में आग लगाई थी। टीम ने किसान पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाकर पुलिस को शिकायत दी।
[ad_2]


