Jind News: दो घरों से सवा छह लाख के जेवर और नकदी चोरी haryanacircle.com

[ad_1]

जींद। जिले में पांच स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई हैं। इसमें दो मकान, एक वीटा बूथ, खेत से ट्रांसफार्मर और सबमर्सिबल मोटर चोरी की गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामबक्श महिला शकुंतला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 12 फरवरी की रात को वह किसी काम से घर से बाहर थी और घर पर ताला लगा था। रात को ताला तोड़कर चोरी की गई। चोर घर से तागड़ी, गुच्छा, चांदी की कटोरी, चांदी का गिलास, चांदी की चम्मच, चांदी का नारियल, चांदी का बिस्किट, चांदी के 25 सिक्के, पांच जोड़ी पाजेब, तीन तोले सोने का ब्रेसलेट, छह जोड़ी चांदी की चुटकी, चांदी का सेट, दो अंगूठी सोने की, सात हजार रुपये चोर चुरा ले गए। चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की है।

रघु नगर निवासी कविता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 13 फरवरी को दोपहर में 2 बजे से लेकर 4 बजे के बीच जब घर पर कोई भी नहीं था। वह फैक्ट्री में नौकरी पर गई थी। इसी बीच चोरों ने 20 हजार रुपये और गहने चोरी कर लिए। करीब सवा लाख रुपये के जेवर और 20 हजार रुपये नकद चुरा कर ले गए हैं।

तीसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जींद शहर के अटल पार्क के पास की है। अटल पार्क के पास वीटा बूथ चलाने वाले गोहियां गांव के संजीत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 12 फरवरी की रात को वह अपना बूथ बंद करके गया था और जब सुबह वह बूथ खोलने आया तो ताले टूटे थे। बूथ से एक 15 किलो घी का टीन, पांच पांच किलो घी की चार पैकिंग, एक किलो घी की दो पेटी, चॉकलेट की बड़ी पेटी और 3000 रुपये नकद चोरी हो गए।

चोरी की चौथी घटना जींद जिले के गांव बुआना की है। जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव के सुरेंद्र नामक व्यक्ति ने कहा है कि उसके खेत में सोलर सबमर्सिबल लगा हुआ है। 11 फरवरी को उसका सबमर्सिबल सही था लेकिन जब वह 13 फरवरी को खेत में गया तो सबमर्सिबल की मोटर चोरी मिली। एक अन्य मामले में सफीदों सदर थाना क्षेत्र के किसान प्रमोद के खेत में लगे 16 केवीए ट्रांसफार्मर से चोरों ने 11 और 12 फरवरी की मध्य रात्रि में काफी सामान चोरी कर लिया। बिजली निगम के उपमंडल अभियंता के अनुसार चोरी की इस घटना से बिजली निगम को 62 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

[ad_2]