[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:06 AM IST
उचाना। दुर्जनपुर गांव से तीन पंचायती झौटे चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई नीर कुमार ने कहा कि वह टीम के साथ अपराधों की रोकथाम के लिए पुराना बस अड्डा उचाना पर मौजूद थे। इस दौरान दुर्जनपुर के सरंपच प्रतिनिधि राजेश ने सूचना दी कि एक पिकअप गाड़ी में दो युवक सवार हैं और उसे शक है कि गाड़ी में तीन पंचायती झौटे चोरी कर ले जा रहे हैं। गाड़़ी को पुलिस ने खन्नौरी-नरवाना रोड पर नाकाबंदी करके पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक गाड़ी को लेकर भाग गया। गांव दाता सिंह वाला के पास चालक ने सड़क बंद होने के कारण रजवाहा में उतार दिया। दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
[ad_2]
Jind News: दुर्जनपुर गांव से तीन पंचायती झोटे चोरी

