[ad_1]
{“_id”:”69d54da3cbe24aab2e078e88″,”slug”:”hearing-in-tehsildar-inquiry-case-today-jind-news-c-199-1-sroh1006-151242-2026-04-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: तहसीलदार जांच केस में सुनवाई आज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जींद। तहसीलदार की जांच के मामले में अब सुनवाई बुधवार को होगी। मंगलवार को निर्धारित तारीख पर दोनों पक्ष नगराधीश के समक्ष पेश नहीं हुए। तहसीलदार के खिलाफ फर्जी रजिस्ट्री करने और मुकदमे नहीं सुनने की मिली शिकायत पर नगराधीश मोनिका जांच कर रही हैं। शहर के सैनी मोहल्ला निवासी रिंकू पंडित ने 18 नवंबर 2025 को वित्त आयुक्त (राजस्व) और उच्चाधिकारियों को शिकायत दी थी। तहसीलदार शालिनी लाठर और रजिस्ट्री लिपिक अमन पर राजस्व घोटाले के आरोप लगाए थे। आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान फर्जी रजिस्ट्री के कई मामले सामने आए हैं। अब बुधवार को इसकी सुनवाई होगी।
[ad_2]



