{“_id”:”68c1d0191ddd637ef70b778e”,”slug”:”manisha-won-bronze-medal-in-fencing-at-state-level-jind-news-c-199-1-sroh1006-140702-2025-09-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: तलवारबाजी में मनीषा ने राज्यस्तर पर जीता कांस्य पदक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:53 AM IST
10जेएनडी44-खिलाड़ी मनीषा को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान – फोटो : mathura
नरवाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उझाना की छात्रा मनीषा ने अंडर-19 राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। बुधवार को स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया गया।
Trending Videos
प्राचार्य सुमित्रा ने बताया कि आठ से दस सितंबर तक फरीदाबाद में अंडर-19 राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें स्कूल की छात्रा मनीषा ने हिस्सा लिया था। इस उपलब्धि पर प्राथमिक शिक्षक बलजीत ने मनीषा को राशि देकर सम्मानित किया। प्राचार्य सुमित्रा ने कहा कि मनीषा ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ी की मेहनत और कोच दिनेश को दिया है।