Jind News: डूमरखा की रीना ने सीनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में झटका कांस्य पदक haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Sat, 28 Feb 2026 12:58 AM IST


27जेएनडी31:ट्रॉफी में साथ खिलाड़ी रीना। स्रोत कोच।



नरवाना। गांव डूमरखा की खिलाड़ी रीना ने हिसार के हॉकी स्टेडियम में 13 फरवरी से 26 फरवरी तक हुई सीनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Trending Videos

रीना ने फतेहाबाद की ओर से खेलते हुए टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। निर्णायक मुकाबलों में उनके योगदान को सराहा गया। रीना की सफलता के पीछे उनके कोच सुमित और कमलेश डीपी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों कोचों ने नियमित अभ्यास, तकनीकी मार्गदर्शन और प्रेरणा देकर खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

ग्रामीणों का कहना है कि मेहनत और अनुशासन के दम पर ही यह मुकाम हासिल हुआ है। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और खिलाड़ी को शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि रीना ने युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम किया है।

[ad_2]