Jind News: डीजल इंजन से तकनीकी सुधार के लिए हाइड्रोजन ट्रेन भेजी दिल्ली haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Sun, 08 Mar 2026 12:08 AM IST




जींद। डीजल इंजन के माध्यम से हाइड्रोजन ट्रेन को तकनीकी सुधार और मेंटेनेंस के लिए शनिवार को दिल्ली स्थित शकूरबस्ती वर्कशॉप भेज दिया गया है। सुबह करीब नौ बजे ट्रेन शकूरबस्ती के लिए रवाना हुई है। पिछले दिनों ट्रेन के रनिंग ट्रायल के दौरान कुछ तकनीकी खामियां सामने आई थीं। इन्हीं को दूर करने के लिए ट्रेन को दिल्ली भेजा है। शकूरबस्ती वर्कशॉप में विशेषज्ञों की टीम इसमें आवश्यक सुधार करेगी। वहीं जींद में स्थापित हाइड्रोजन प्लांट में भी तकनीकी समस्या सामने आई है। प्लांट में लगा इलेक्ट्रोलाइजर (इलेक्ट्रोफायर) फिलहाल खराब है। इस कारण प्लांट में अच्छी गुणवत्ता वाली हाइड्रोजन गैस का उत्पादन नहीं हो पा रहा है।

Trending Videos

[ad_2]