Jind News: ट्रेन में सफर कर रही लड़की के बैग से छह हजार चोरी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Sun, 18 Aug 2024 01:51 AM IST


Trending Videos



जींद। जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन में सफर कर रही लड़की के बैग से बरसोला-घसो रेलवे स्टेशन के बीच छह हजार रुपये व अन्य दस्तावेज चोरी हो गए। राजकीय रेलवे पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Videos

पुलिस को दी शिकायत में झांझ गेट निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वह 13 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे अपनी बेटी के साथ जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। बरसोला रेलवे स्टेशन के पास दो लोग आकर उनके पास बैठ गए। उनमें से एक व्यक्ति ने कहा कि बैग सीट से उठाकर ऊपर रख लें, ताकि उन्हें बैठने में दिक्कत न आए। एक व्यक्ति ने बैग को उठाकर ऊपर रख दिया। एक व्यक्ति ऊपर वाली सीट पर बैठ गया। घसो रेलवे स्टेशन के पास व्यक्ति ऊपर वाली सीट से नीचे आकर बैठ गया और नरवाना रेलवे स्टेशन पर दोनों उतर गए। उसे शक हुआ तो ऊपर की सीट पर रखा बैग चेक किया तो उसमें ब्लेड मारकर उसकी बेटी का पर्स चुराया गया था। पर्स में छह हजार रुपये, आई कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड था। राजकीय रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद

[ad_2]
Jind News: ट्रेन में सफर कर रही लड़की के बैग से छह हजार चोरी