{“_id”:”6877ed230a948d226c0a51d2″,”slug”:”8-tyres-of-dumper-in-front-of-the-house-stolen-jind-news-c-199-1-sroh1006-137887-2025-07-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: घर के सामने डंपर के 8 टायर चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जींद। सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी तलौडा के पास घर के सामने खड़े डंपर के रात को अज्ञात लोग 8 टायर चोरी कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पिल्लूखेड़ा निवासी कृष्ण ने पुलिस को एफआईआर में बताया कि उसने मकान खेड़ी तलौडा के पास बनाया हुआ है। 14 जुलाई को उसने डंपर को घर के सामने खड़ा किया था। अगले दिन सुबह देखा तो डंपर के 8 टायर नहीं मिले। रात को कोई अज्ञात लोग टायर चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी रोहित ने बताया कि अज्ञात चाेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद