Jind News: खेतों में पलटी कार, रोहतक के दो युवक घायल haryanacircle.com

[ad_1]


16जेएनडी23-करसोला बाईपास के पास खेत में पलटी कार। संवाद


loader



जुलाना। गांव करसोला के पास एक कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। इसमें सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल जुलाना ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक के सुनारिया चौक निवासी कृष्ण और योगेश किसी काम से जींद की तरफ आ रहे थे। जब वह करसोला बाईपास के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित हो गई, जिससे धान के खेत में बिजली के खंभे से जा टकराई। खेत में काम कर रहे मजदूरों व किसानों ने शीशे तोड़कर दोनों को कार से निकाला और अस्पताल में भिजवाया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]