[ad_1]
जींद। जिले में अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने तीन घटनाओं को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
भिवानी रोड पर भूपेंद्र नगर में रहने वाले एडवोकेट अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे परिवार को साथ 10 अप्रैल को कैंची धाम गए थे। जब वह 13 अप्रैल को लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अलमारी का सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला और सोने व चांदी के आभूषण और घर के मंदिर में रखे तीन गुल्लक भी टूटे मिले।
चोर घर से दो अंगूठी, दो जोड़ी कान के टॉप्स, एक नाक की नथनी, एक सिंगल छोटी बाली, एक मंगलसूत्र और चांदी की पायल चोरी कर ले गए। चोरों ने मंदिर में रखे गुल्लक से 3000 रुपये भी चुरा लिए।
वहीं सोमनाथ मंदिर के पास सैनिकपुरा के सुरेंद्र सैनी के मकान से चोर एक मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये पर चोरी कर ले गए। सुरेंद्र सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 13 अप्रैल को वह सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी को दवा दिलवाने अस्पताल में गए थे। दोपहर 12 बजे जब वह वापस आए तो घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली पड़ी थी।
इसके अलावा जिले के गांव हथवाला में खेतों से चोरों ने सोलर पंप का कंट्रोलर चोरी कर लिया। जुलाना थाना पुलिस ने खेत मालिक नफे सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली।
[ad_2]


