जींद। सरसों की आवक के साथ प्राइवेट बोली पर सरसों के भाव एमएसपी से अधिक किसानों को मिल रहे है। सरकार ने सरसों का एमएसपी भाव 6200 रुपये प्रति क्विंटल तक किया है। 27 मार्च से सरसों की खरीद शुरू होनी है।
इन दिनों प्राइवेट बोली पर सरसों 6400 से 6545 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। सरसों के बढ़े भावों से सरसों की बिजाई करने वाले किसानों के चेहरे खिले हुए है। कुछ दिनों से बढ़ रहे भाव से किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भाव सरसों के बढ़ते रहेंगे।
मार्केट कमेटी सचिव योगेश ने कहा कि जो भाव इन दिनों मिल रहे है वो एमएसपी से अधिक मिल रहे हैं। किसानों को किसी तरह की परेशानी खरीद में नहीं आने दी जा रही है। मंडी में आते ही किसान की फसल बिक रही है।