Jind News: कार की टक्कर से तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Tue, 15 Oct 2024 12:52 AM IST


14जेएनडी16: अंकित । फाइल फोटो।

Trending Videos



जींद। श्रीरागखेड़ा गांव के नजदीक रविवार रात को कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दालमवाला निवासी अंकित की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

दालमवाला गांव निवासी अंकित तथा उपेंद्र रविवार शाम को कंडेला गांव में जिम करने के लिए गए हुए थे। जब वह जिम करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे तो श्रीरागखेड़ा गांव के नजदीक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों को गंभीर चोट आई। घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने 22 वर्षीय अंकित को मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने घायल उपेंद्र की शिकायत पर फरार अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अंकित तीन बहनों का इकलौता भाई था।

14जेएनडी16: अंकित । फाइल फोटो।

14जेएनडी16: अंकित । फाइल फोटो।

[ad_2]